एक तरफ जहां बनारस में महिलाओं ने तीन तलाक का विरोध किया तो वहीं बरेली की मुस्लिम महिलाओं ने इसका समर्थन किया है।
मदरसा जमीतुर बनात बरकाते फातिमा और बरेली हज सेवा समिति की बुधवार को परतापुर के मदरसे में हुई बैठक में आलिमा रुकसाना फात्मा आदि ने कहा कि शरई कानून में बदलाव किसी भी सूरत में मंजूर नहीं।
कुरान और हदीस में हर मसले का हल है इसलिए किसी बदलाव की कोई जरूरत ही नहीं है।