मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार के खिलाफ विशेष सतर्कता इकाई की छापेमारी में उनके अकूत संपत्ति का पता चला है। उनकी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस संदर्भ में आदेश मांगा गया है। उनकी तरफ से हरी झंडी मिलते ही विवेक की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में विवेक कुमार के खिलाफ विशेष सतर्कता इकाई ने प्रिवेंशन ऑफ करप्शन कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। विशेष सतर्कता इकाई ने सोमवार को मुजफ्फरपुर समेत विवेक कुमार के उत्तर प्रदेश स्थित गृह जिले मुजफ्फरनगर व दिल्ली के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की है। सोमवार को चली छापेमारी में जांच टीम को उनके सरकारी आवास से 45 हजार रुपये के पुराने नोट समेत 5.5 लाख रुपये कैश, 6 लाख के जेवरात तथा सास और ससुर के नाम पर करोड़ों रुपये के लेन-देन का पता चला है।
विवेक की
काली कमाई का एक और जरिया जांच टीम दल को पता चला है जिसमें वह थाने की नीलामी किया करते थे और जो थानाध्यक्ष सबसे ज्यादा बोली लगाता था, उसको उसके पसंद का थाना दिया जाता था।