फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे बोले, गौमूत्र पर हो रहा शोध, कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज भी संभव

Sun, 08 Sep 2019 09:19 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (फाइल फोटो)
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने रविवार को कहा कि आयुष मंत्रालय गौमूत्र पर शोध कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि गौमूत्र में कैंसर सहित कई अन्य गंभीर बीमारियों को दूर करने की क्षमता होती है। विश्व फिजियोथेरेपिस्ट दिवस के मौके पर बोल रहे केंद्रीय मंत्री ने यह दावा भी किया कि पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई भी दवा के रूप में गौमूत्र का सेवन करते थे।  

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गौमूत्र का इस्तेमाल कई तरह की दवाएं बनाने के लिए किया जाता है। हमें इस पर और अधिक शोख करने की जरूरत है। चौबे ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय इस बात पर विचार कर रहा है कि कैंसर के इलाज को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया जाए। 

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियां पूरी दुनिया के लिए चुनौती हैं। हम इसे पूरी तरह खत्म करने का दावा तो नहीं कर सकते, लेकिन इसे नियंत्रित जरूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार ने साल 2030 तक का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें