फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव: घुसपैठियों के सवाल पर योगी-नीतीश के सुर जुदा

Thu, 05 Nov 2020 03:20 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में 7 नवंबर को होने वाले अंतिम चरण के मतदान के दलों ने एड़ी-चोटी का जोड़ लगा रखा है। इस बीच घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने के सवाल पर राजग के दोनों प्रमुख घटक दलों भाजपा और जदयू के सुर बेसुरे हो गए हैं।

विज्ञापन


कटिहार में एक रैली में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एनडीए की फिर से सरकार बनते ही चुन-चुनकर घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे। वहीं किशनगंज में रैली कर रहे नीतीश कुमार ने कहा, किसी में दम नहीं कि सीएए और एनआरसी के नाम पर हमारे लोगों को बाहर निकाले।


गौरतलब है कि बिहार में अभी 78 सीटों पर मतदान बाकी है और ऐसे में राजग घटकों के अलग-अलग सुर अलापने से गठबंधन को नुकसान हो सकता है।

आदित्यनाथ ने कटिहार में कहा कि कटिहार घुसपैठ की समस्या से त्रस्त है। बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर घुसपैठिये को निकाल बाहर करेंगे। वह भाजपा प्रत्याशी तार किशोर के लिए समर्थन मांगते हुए कहा, आपके आशीर्वाद से घुसपैठ की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन


वहीं नीतीश कुमार ने कोचाधामन में अल्पसंख्यकों के लिए हुए कामों को गिनाते हुए नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के मुद्दे पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को भी खरी-खरी सुना गए।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग फालतू बातें कर रह हैं कि लोगों को देश से बाहर कर दिया जाएगा। नीतीश में कहा कि किसी में दम नहीं कि हमारे लोगों को देश से बाहर कर दे। गौरतलब है कि कोचाधामन मुस्लिम बहुल सीट है और यहां जदयू से मौजूदा विधायक मुजाहिद आलम मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें