फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या भाजपा मुझे भी एक गाय देगी? मैं उसे पूरे सम्मान के साथ रखूंगा: ओवैसी 

Mon, 12 Nov 2018 03:22 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi
विज्ञापन
तेलंगाना में मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ साथ एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है। तमाम राजनीतिक दल एक दूसरे पर तीखे हमले बोल रहे हैं। एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आज भारतीय जनता पार्टी पर गाय के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा, भाजपा ने तेलंगाना चुनाव को लेकर अपने घोषणापत्र में कहा है कि वह लोगों में 1 लाख गायें बांटेगी। क्या वे एक गाय मुझे भी देंगे? मैं वादा करता हूं कि मैं उसे पूरे सम्मान के साथ रखूंगा। लेकिन सवाल है कि क्या वो मुझे गाय देंगे? ये कोई हंसने वाली बात नहीं है, इस बारे में जरा सोचिए। 


के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश के बाद छह सितंबर को 119 सदस्यीय विधानसभा भंग कर दी गई थी, जिस कारण चुनाव समय से पूर्व कराए जा रहे हैं। यहां कांग्रेस-टीडीपी और कुछ अन्य छोटे दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री और टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव के मेडक जिले में गजवेल विधानसभा सीट से 14 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


टीआरएस ने पहले ही 107 विधानसभा सीटों के लिये अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें से 105 उम्मीदवारों की घोषणा विधानसभा भंग किए जाने के कुछ ही समय बाद कर दी गई थी और पार्टी ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें