बड़े भाई तेज प्रताप यादव की नाराजगी और राजनीति से मोहभंग की खबरों के बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहली बार इस मामले में सफाई दी। रविवार को पटना में उन्होंने कहा कि तेज प्रताप मेरे बड़े भाई और मार्गदर्शक दोनों हैं। उन्होंने जो भी बयान दिया है वो पार्टी हित में ही दिया है।
तेज प्रताप के निशाने पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे को लेकर सवाल पर तेजस्वी ने उन्हें पार्टी का पुराना नेता बताते हुए कहा कि सबके मार्गदर्शन में ही पार्टी चल रही है और हम लोग पार्टी के हित में ही काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे कुछ लोगों को मानसिक शांति मिल रही है, जिसे मिलने दीजिए।