बता दें कि तेजप्रताप की होने वाली दुल्हनिया एश्वर्या राय बिहार के पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती है। इससे पहले हाल ही में तेजप्रताप पटना एयरपोर्ट पर एकाएक अपनी होनेवाली दुल्हनिया से टकरा गए थे। उनकी ऐश्वर्या से इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुई।
तस्वीर में होनेवाले दूल्हे राजा तेजप्रताप यादव को शर्माते हुए नजर आए थे। फोटो में तेजप्रताप और ऐश्वर्या के अलावा कुछ और रिश्तेदार को भी साथ खड़े हुए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह अपने पिता लालू प्रसाद यादव से आशीर्वाद लेकर पटना लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी होनेवाली पत्नी पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो रही थीं। संयोगवश दोनों की टाइमिंग ऐसी थी कि उनकी मुलाकात हो गई।