फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बाढ़ पर रार: नीतीश पर गिरिराज के जुबानी हमलों के बाद सुशील मोदी ने बांधे तारीफों के पुल

Mon, 07 Oct 2019 10:17 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार-सुशील कुमार मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार में भारी बारिश के बाद बाढ़ और जलजमाव को लेकर एनडीए में भाजपा और जदयू के बीच मचे घमासान में विरोधाभासी स्थिति दिख रही है। एक तरफ भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नीतीश कुमार पर जुबानी हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पार्टी के एक दूसरे वरिष्ठ नेता और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, नीतीश कुमार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर सुशील मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने न केवल बधाई दी है, बल्कि नीतीश का गुणगान भी किया है। अपने ट्वीट में सुशील मोदी ने लिखा है कि एनडीए के सहयोगी दल जनता दल- यू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने बिहार में न्याय के साथ विकास की राजनीति को नई ऊंचाई दी और आपदा की चुनौतियों को भी जनता की सेवा के अवसर में बदलने का हुनर साबित किया। 





अपने इस ट्वीट के जरिए सुशील मोदी ने प्रदेश में बाढ़ और जलजमाव जैसे हालात पर नीतीश सरकार के प्रयासों की सराहना की है। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब न केवल विपक्ष बल्कि गठबंधन के बड़े नेता भी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने तो इस मोर्चे पर सीधे नीतीश सरकार को फेल बता दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें