फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर बादल ने मुआवजे को बताया नाकाफी, कहा हर परिवार को एक करोड़ दे पंजाब सरकार

Sun, 21 Oct 2018 01:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को दिए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की राशि को काफी कम बताया है। उन्होंने प्रति परिवार को बतौर मुआवजा एक-एक करोड़ की राशि तथा सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

विज्ञापन


सुखबीर सिंह बादल शनिवार को रेल हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जानने अमृतसर पहुंचे थे। सुखबीर ने पत्रकारों से बात करते हुए हलका पूर्वी के विधायक व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू और पार्षद मिट्ठू मदान को कटघरे में खड़ा किया। इसके साथ ही उन्होंने इन नेताओं को मुख्य आरोपी मानते हुए इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिला तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाने के साथ-साथ धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करेंगे। सुखबीर से पहले विक्रम सिंह मजीठिया भी अमृतसर में पहुंचे और मृतकों के संस्कार में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें