उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व हर्रैया विधायक राजकिशोर सिंह ने बगावती तेवर दिखाए हैं। बुधवार को हरैया में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने इशारों में ही नए राजनीतिक समीकरण के संकेत दिए।
उन्होंने कहा, साजिश के तहत मंत्री पद से हटाकर मेरा राजनीतिक अपमान हुआ है। दो सप्ताह के भीतर अपने चुनाव चिह्न का एलान करेंगे।
बिना नाम लिए ही विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्वांचल के कुछ नेता मेरी बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गए हैं। वह मेरी हत्या भी करा सकते हैं। मंत्री पद से बर्खास्तगी के बाद यह उनका पहला सम्मेलन था। उन्होंने भारी भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।