फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस और बाइक की भिडंत में चार बच्चों सहित छह लोगों की मौत

Wed, 17 Oct 2018 01:41 AM IST
भाषा, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थानाक्षेत्र में मंगलवार रात एक निजी बस और बाइक की आमने सामने की भिडंत में बाइक सवार छह लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में चार बच्चे शामिल हैं।

विज्ञापन


थानाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि ब्रह्मसर के पास रावतसर से पल्लू जा रही एक निजी बस और पल्लू से रावतसर आ रही एक बाइक की भिडंत में एक पुरूष, एक महिला और चार बच्चों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सभी मृतक बाइक पर सवार थे। बच्चों में 4 से 5 वर्ष के दो लड़के और 8—12 वर्ष की दो लड़कियां शामिल हैं। मृतकों में से पुरूष की पहचान बीकानेर के महाजन निवासी परवेज के रूप में की गई है। अन्य की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें