फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल की मासूम से किया था दुष्कर्म, अगले ही दिन आरोपी की बेरहमी से कर दी हत्या

Sat, 05 Aug 2017 10:43 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के निघासन के गांव जमुनहा में नौ साल की मासूम से रेप के आरोपी की अगले ही दिन हत्या कर दी गई। शनिवार को उसका शव गांव से कुछ दूर एक चकरोड पर पड़ा पाया गया। शव पर धारदार हथियारों के दर्जनों वार किए जाने के निशान थे। 
विज्ञापन


मृतक के खिलाफ छेड़छाड़ के दो मामले पहले से दर्ज थे। उसके परिवार वालों की ओर से दर्ज कराई गई हत्या की एफआईआर में रेप पीड़िता बच्ची के पिता समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। अन्य नामजद लोगों में दो-दो लोग उन दोनों परिवारों के हैं जिनकी बेटियों से छेड़छाड़ करने का मृतक पर आरोप था।

गांव जमुनहा में शुक्रवार को नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। बच्ची के घर वालों ने इस मामले में गांव के ही 35 वर्षीय विनोद यादव समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी विनोद के बड़े भाई संतोष के मुताबिक एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी और उसके दूसरे छोटे भाई प्रदीप को उठा ले गई थी। 
विज्ञापन


वह और उसका चौथे नंबर का भाई रंजीत पुलिस के डर से घर से भाग गए थे। रेप के आरोपी विनोद से शुक्रवार की देर रात तक कोई संपर्क नहीं हुआ तो उसकी मां फूलमती ने परिवार के अन्य लोगों के साथ उसकी तलाश शुरू की। शनिवार की सुबह पांच बजे विनोद का शव पड़ोस के गांव बौधिया निवासी गोविंद के बाग के पास चकरोड पर पड़ा पाया गया।

विनोद की हत्या धारदार हथियारों से की गई थी। उसके दोनों पैर, गर्दन, ठोड़ी और सिर पर कुल मिलाकर दर्जनों वार के निशान थे। गर्दन में रस्सी का भी निशान पाया गया। संतोष की ओर से विनोद की हत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


इनमें से तीन जमुनहा और दो गांव बौधिया के रहने वाले हैं। हत्या की वारदात के बाद एसपी डॉ. एस चन्नप्पा और सीओ शिवरत्न गौतम ने मौका मुआयना किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें