फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने शक्ति सिंह गोहिल को सौंपी बिहार की कमान, सीपी जोशी को हटाया

Mon, 02 Apr 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस संगठन में बदलाव और नई नियुक्यिां जारी हैं। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दो राज्यों उत्तराखंड और बिहार का प्रभार भी युवा नेताओं को सौंपा है। यूपी के नेता अनुग्रह नारायण सिंह को उत्तराखंड और गुजरात के नेता शक्ति सिंह गोहिल को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी जल्द ही कुछ अन्य राज्यों के प्रभारी और अध्यक्षों में भी बदलाव करेगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड कांग्रेस करीब एक साल से बिना प्रभारी के थी। वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने पिछले साल खुद ही उत्तराखंड और हिमाचल का प्रभार छोड़ दिया था। जिसके बाद हिमाचल की जिम्मेदारी सुशील कुमार शंदि को दी गई थी, लेकिन उत्तराखंड की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई थी।

बिहार में एक साल से अधिक समय से पार्टी में घमासान मचा था। प्रभारी सीपी. जोशी को लेकर कांग्रेस नेतृत्व के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अशोक चौधरी के पार्टी छोड़ने का कारण भी प्रभारी के साथ तालमेल न बैठना था। जोशी के पास बिहार समेत नार्थ ईस्ट कई राज्यों का प्रभार था।
विज्ञापन


कांग्रेस ने बिहार में संगठन को मजबूती और नया स्वरूप देने का जिम्मा गुजरात के नेता शक्ति सिंह गोहिल को सौंपा है। गोहिल गुजरात के उन नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी को संगठनात्मक मजबूती दी है। पार्टी में गोहिल की पहचान उस समय से नरेंद्र मोदी के विरोधी के रूप में है जब वे वहां के सीएम थे। गोहिल में संगठनात्मक क्षमता भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें