कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने एक पुलिस कांस्टेबल को गोली मार दी। घटना शनिवार सुबह की है। पुलवामा के कॉइल एरिया में हुए इस हमले में पुलिस कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई।
खबरों के मुताबिक मारे गए कांस्टेबल खुर्शीद अहमद शनिवार की सुबह दूध लेने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान उन पर हमला हो गया। खुर्शीद छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए थे।
आतंकी बुरहान वानी के 8 जुलाई को मारे जाने के बाद से ही कश्मीर में हिंसा भड़क गई थी जिसके चलते 67 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों घायल हुए हैं। घाटी के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
Jammu and Kashmir: Police constable shot dead by terrorists in Pulwama's Koil area.
— ANI (@ANI_news) August 27, 2016