फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बढ़ रहा है अपराधियों का खौफ, दिन दहाड़े मर्डर, लूट की घटनाएं हुई आम

Tue, 08 Dec 2020 03:20 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार में अपराधियों का खौफ बढ़ता जा रहा है। दिन दहाड़े मर्डर, लूट की घटनाएं आम हो गई है। पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। अपराधियों का खौफ हावी होते जा रहा है। जिसको लेकर  विपक्ष भी लगातार सत्तापक्ष पर हमलावर है। लेकिन सत्ता में बैठे नेता और नीतीश कुमार बिहार के विधि व्यवस्था को लेकर सिर्फ बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


नीतीश कुमार अपराध को लेकर जीरोटोरलेंस की बात करते हैं। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। ताजा मामले नवादा, रोहतास, बेगूसराय एवं सीतामढ़ी के हैं। नवादा में एक अधेड़ की गला रेत कर हत्या कर दी गई तो बेगूसराय में एक विवाह समारोह में गोलीबारी की जद में आने के कारण दूल्हे के भतीजे की मौत हो गई।


विवाह समारोह में ही सीतामढ़ी में भी गोलीबारी हुई, जिसमें कथित रूप से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया है। रोहतास में लुटेरों ने पिता-पुत्र पर चाकु ओं से हमला कर दिया, जिसमें पिता की मौत हो गई। घटना में घायल बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के छबैल गांव में बीती रात एक अधेड़ की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक बरन ठाकुर जल वाहक था, जो घटना के वक्त गांव के ही पानी की टंकी के कमरे में सोया था।

वहां बाइक से दो लोग पहुंचे और उसका गला रेत दिया। घायल बरन ठाकुर ने उसी स्थिति में भाग कर पुलिस को सूचना दी। इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत के पहले बरन ठाकुर ने हमलावरों की जानकारी पुलिस को दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें