फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह का फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर सेल में शिकायत

Tue, 09 Jun 2020 10:17 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, भोपाल
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह - फोटो : file pic
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को मध्यप्रदेश साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है कि ट्विटर पर उनके नाम से फर्जी हैंडल बनाकर उससे आपत्तिजनक पोस्ट डाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


साइबर सेल थाना भोपाल को दी गई अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है, 'किसी व्यक्ति द्वारा मेरे नाम से फर्जी ट्विटर हैंडल बनाकर उस पर आपत्तिजनक पोस्ट डाले जा रहे हैं।' दिग्विजय ने साइबर सेल भोपाल के पुलिस अधीक्षक से फर्जी हैंडल बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने और उसे तत्काल बंद कराने का अनुरोध किया है।

मध्यप्रदेश साइबर सेल थाने के इंस्पेक्टर श्याम सिंह सोलंकी ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ट्विटर इंडिया को हैंडल बंद करने और हैंडल बनाने वाले की जानकारी देने के लिए ई-मेल भेजा है। यह जानकारी साइबर सेल थाना भोपाल में फोन कॉल रिसीव करने वाले पुलिसकर्मी शिव कुमार ने दी है। कुमार ने बताया कि दिग्विजय ने अपनी शिकायत में ट्विटर के पोस्ट भी साझा किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'ट्विटर अकाउंट को बंद करने का हमें अधिकार नहीं है। इसे बंद करने के लिए ट्विटर को अनुरोध भेज दिया है। इसमें तीन-चार दिन का समय लगता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें