फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: शैलजा हत्याकांड पर पुलिस का खुलासा, मेजर ने कैसे और क्यों किया मर्डर

Sun, 24 Jun 2018 07:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना में मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा के हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने रविवार को नया खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि मेजर निखिल हांडा ने ही शैलजा की हत्या की थी। हांडा और शैलजा के बीच प्रेम संबंध थे। हत्यारोपी शैलजा से शादी की जिद करता था। दोनों साल 2015 से एक-दूसरे को जानते थे।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 'जब दोनों गाड़ी में एकसाथ थे तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और यह बहस इतनी बढ़ गई कि हांडा ने शैलजा को गाड़ी में ही चाकू मार दिया। और उसके बाद उसकी लाश पर गाड़ी चढ़ा दी।'
 
विज्ञापन




बता दें कि पुलिस कार में भागने की कोशिश कर रहे मेजर निखिल हांडा को मेरठ के पास से गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी निखिल हांडा को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दौराला से गिरफ्तार किया है। मृतका के मोबाइल फोन की जांच की गई तो अखिरी कॉल डिटेल निखिल हांडा की मिली। इसके आधार पर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

मेजर ने जताया था शक

पुलिस से पूछताछ में मेजर अमित द्विवेदी ने पत्नी का एक दूसरे मेजर से संबंध होने का शक जताया था। रविवार सुबह को पूछताछ में अमित ने बताया कि दिल्ली आने से पहले दीमापुर में उनकी पोस्टिंग थी, यहां पर उनकी पत्नी की नजदीकियां एक दूसरे मेजर से बढ़ गई थीं। दिल्ली आने के बाद भी उनकी पत्नी की उस मेजर से बातचीत होती थी। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि शनिवार को पश्चिम दिल्ली के कैंट मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार को दिनदहाड़े मेजर की पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला के कपड़े  बुरी तरह से फटे हुए थे। जांच में पता चला कि हत्या के बाद शव पर गाड़ी भी चढ़ाई गई थी। शाम के समय घटना से अनजान महिला के पति मेजर अमित द्विवेदी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। उन्होंने मृतका की पहचान पत्नी शैलजा द्विवेदी (32) के रूप में की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें