महाराष्ट्र के वासाई में रिश्तों को शर्मसार कर देनी वाली घटना सामने आई है। यहां एक कारपेंटर पर अपनी 11 साल की बेटी का रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी फरार है और उसकी पत्नी ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित की मां घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी ने पत्नी की गैर मौजूदगी में अपनी बेटी को कई बार हवस का शिकार बनाया। सोमवार को जब लड़की के पेट के निचले हिस्से में दर्द हुआ तो उसने मां को आपबीती सुनाई।
बताया जा रहा है आरोपी जब शराब पीकर दोपहर में घर आता तो बेटी के साथ गंदी हरकतें करता। पिछले कुछ महीनों में उसने कई बार अपनी बेटी का रेप किया। आरोपी ने लड़की को धमकी भी दी कि वह अपनी मां या किसी रिश्तेदार को इस बारे में न बताए।
आरोपी से जब पत्नी ने इस बारे में पूछा तो वह घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।