फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : कांग्रेस नेता बोले-150 सीटों पर एनसीपी के साथ कोई विवाद नहीं

Wed, 24 Jul 2019 02:14 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
राहुल गांधी-शरद पवार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के एक नेता ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में विपक्षी दल कांग्रेस और एनसीपी में कुल 288 विधानसभा सीटों में से करीब 150 पर कोई विवाद नहीं है और इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इन सीटों के बंटवारे पर भी जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य विधानसभा के आगामी चुनाव में सीटों के बंटवारे की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करने के लिए मंगलवार शाम को यहां मुलाकात की।

प्रदेश कांग्रेस के नेता ने कहा कि करीब 150 सीटों पर दोनों दलों के बीच कोई विवाद नहीं है। चूंकि हमने 2014 का राज्य विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा था तो 2009 में सीटों का बंटवारा इस बार का आधार होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में दोनों पार्टियों के प्रदर्शन और मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। कुछ सीटें बदल सकती है और कुछ अन्य सहयोगियों के लिए छोड़ी जा सकती है। साथ ही यह भी कहा कि कौन-सी पार्टी किस सीट पर चुनाव लड़ेगी यह फैसला करने में जीतने की क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) का नेतृत्व करने वाले दलित नेता प्रकाश अंबेडकर ने उन्हें चुनाव के लिए कांग्रेस और एनसीपी नेताओं के साथ वार्ता के लिए आमंत्रित करने वाले पत्र का सकारात्मक जवाब दिया है।

उन्होंने कहा कि अगर अंबेडकर हमसे हाथ मिलाते हैं तो उन्हें भाजपा की बी-टीम बुलाने का सवाल ही नहीं है। 

विधान सभा के लिए 2014 में हुए चुनाव में भाजपा 122 सीटें जीतकर सत्ता में आई। उसके सहयोगी शिवसेना ने 62 सीटें जीती। कांग्रेस और एनसीपी ने क्रमश: 42 और 41 सीटें जीती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें