रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर धर्म की राजनीति करने गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में हिंदु-मुसलमानों को विभाजित करने की राजनीति कर रहे हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर धर्म की राजनीति करने गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में हिंदु-मुसलमानों को विभाजित करने की राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
झारखंड के खूंटी में भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की चुनावी रैली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। उन्होंने रैली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी जनता के हित के विरुद्ध काम कर रही है। वे बोले कि कांग्रेस ने देश के धर्मनिरपेक्षता के ताने बाने को खत्म कर दिया है। उन्होंन कहा कि भाजपा देश में हिंदु मुसलमानों को बांटने की राजनीति कर रही है। लेकिन भाजपा धर्म या जाति के आधार पर किसी में भेदभाव नहीं करती है।
राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस ही थी जिसने नई दिल्ली में जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एससी/एसटी आरक्षण को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है।