राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को एलान किया कि वह काराकाट और उजियारपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी बिहार में महागठबंधन का हिस्सा हैं और उनकी पार्टी को पांच सीटें मिली हैं।
Bihar: Rashtriya Lok Samta Party Chief and former Union Minister Upendra Kushwaha to contest from Karakat and Ujiarpur #LokSabhaElections2019 (file pic) pic.twitter.com/JqYpAhgLzB