फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच फीट ऊंचा बैरिकेड फांद कर महिलाओं से मिलीं प्रियंका, काफिला रुकवा मोदी समर्थकों से मिलाया हाथ

Tue, 14 May 2019 01:38 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Priyanka gandhi - फोटो : ANI
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर थीं। उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद वह रतलाम और फिर इंदौर पहुंचीं और रोड शो किया। इंदौर में रैली से पहले उन्होंने यहां अपनी दादी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। रतलाम में सभा खत्म होने के बाद वे महिलाओं से मिलने के लिए पहुंच गईं। महिलाएं उनसे मिलने को आतुर थीं, लेकिन बीच में सुरक्षा के लिए करीब पांच फीट ऊंची बैरिकेडिंग लगी हुई थी। बांस-बल्लियों के इस बैरिकेडिंग को तत्काल खोलना संभव नहीं था, ऐसे में महिलाओं का उत्साह देख कर प्रियंका गांधी बैरिकेडिंग फांद कर उनसे मिलने जा पहुंचीं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
Priyanka gandhi - फोटो : ANI
प्रियंका के अचानक ऐसे बैरिकेडिंग फांदने के दौरान थोड़ी देर के लिए सुरक्षाकर्मी भी सकते में आ गए थे। प्रियंका भीड़ के बीच घुसीं, महिलाओं से हाथ मिलाया और उनसें बातें भी कीं। रतलाम में सभा से पहले प्रियंका गांधी ने इंदौर में मोदी समर्थकों से भी हाथ मिलाया। 
विज्ञापन

3 of 6
Priyanka gandhi - फोटो : ANI
दरअसल, वह एयरपोर्ट से निकलीं तो रामचंद्र नगर चौराहे के पास कुछ लोग मोदी-मोदी का नारा लगाने लगे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। प्रियंका इस हूटिंग से नर्वस नहीं हुईं, बल्कि ऐसा देख प्रियंका ने अपना काफिला रुकवाया। वह कार से उतरीं और उन लोगों के पास पहुंचकर सभी से हाथ मिलाया। प्रियंका ने उन लोगों से कहा कि आप अपनी जगह, मैं अपनी जगह। इस पर मोदी समर्थकों ने भी 'वैरी गुड' कहा। प्रियंका इस बात पर हंस दी और उन्हें ऑल द बेस्ट कहकर वहां से रवाना हो गईं। 

4 of 6
Priyanka gandhi - फोटो : Twitter@INC
इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने उज्जैन पहुंचकर महाकाल मंदिर में विशेष पूजा की। इस दौरान प्रियंका के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद थे। दोनों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इसके बाद प्रियंका चुनावी दौरे पर निकल पड़ीं। 
विज्ञापन

5 of 6
Priyanka gandhi - फोटो : twitter@INC
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में प्रियंका गांधी की पूजा करने की तस्वीरें कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडिल पर शेयर किया। ट्वीट में लिखा कि  कांग्रेस महासचिव ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करके भगवान शिव से देश की समृद्धि और अमन-चैन की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Priyanka gandhi - फोटो : twitter@INC
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी प्रियंका गांधी के साथ मौजूद रहे। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद दोनों चुनावी रैलियों की ओर रवाना हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें