फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: सरकार ने नाइट कर्फ्यू हटाया, सोमवार से खुलेंगे स्कूल, जानिए और किन प्रतिबंधों से मिलेगी राहत

Sat, 29 Jan 2022 10:58 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

स्विमिंग पूल, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को भी पचास फीसदी क्षमता के साथ संचालित करना होगा। सरकारी कार्यालय कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक सरकार ने शनिवार को रात का कर्फ्यू हटाने के साथ ही कक्षा 1 से 9 तक के लिए 31 जनवरी से नियमित स्कूल खोलने का फैसला लिया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र, केरल और गोवा से राज्य में आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद राजस्व मंत्री आर अशोक ने इसकी जानकारी दी। शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा कि 31 जनवरी से सभी स्कूल खोल दिए जाएंगे। हालांकि इस दौरान सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि संबंधित जिलों के उपायुक्त यह फैसला करेंगे कि वहां कब तक कक्षाएं बंद रहेंगी। सरकार ने होटल, बार और पब में 50 फीसदी क्षमता के नियम को भी हटा दिया है। हालांकि, सिनेमा हॉल को 50 फीसदी क्षमता के दिशानिर्देश को बनाए रखना होगा।
विज्ञापन


स्विमिंग पूल, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को भी पचास फीसदी क्षमता के साथ संचालित करना होगा। सरकारी कार्यालय कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम कर सकते हैं। मंदिर में भी पचास फीसदी क्षमता के साथ पूजा-अर्चना की इजाजत होगी। विरोध, धरना, धार्मिक सभा, राजनीतिक सभा की अनुमति नहीं होगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर के अनुसार शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती होने के मामले 1.9 फीसदी रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें