फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Sun, 24 Nov 2019 12:12 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कैलाश जोशी का निधन - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का 91 वर्ष की आयु में भोपाल में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे। बता दें कि सितंबर में उनकी पत्नी तारा देवी का भी देहांत हो गया था। 

विज्ञापन


कैलाश जोशी भोपाल से सांसद भी रहे हैं। उनके बेटे दीपक जोशी प्रदेश भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 

कैलाश जोशी जन्म 14 जुलाई 1929 देवास जिले की हाटपिपल्या तहसील में हुआ था। वे 1951 में स्थापित जनसंघ से संस्थापक सदस्य भी रहे। इसके बाद उन्होंने 1954 से 1960 तक देवास जिले में जनसंघ के मंत्री के तौर पर काम किया।

1955 में कैलाश जोशी हाटपीपल्या नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए। 1962 से लगातार सात बार बागली क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य चुने गए। कैलाश जोशी 1972 से 1977 तक मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष रहे थे।
विज्ञापन


आपातकाल के समय में एक माह भूमिगत रहने के बाद दिनांक 28 जुलाई, 1975 को विधान सभा के द्वार पर गिरफ्तार होकर 19 माह तक मीसा में नजरबंद रहे। 24 जून, 1977 को कैलाश जोशी मध्यप्रदेश के इतिहास में पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री हुए। हालांकि 1978 में अस्वस्थता के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पद त्याग दिया था। 
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें