फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: एक करोड़ के इनामी टॉप माओवादी नेता अरविंदजी की मौत 

Thu, 22 Mar 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
अरविंदजी
विज्ञापन
झारखंड पुलिस ने दावा किया है कि टॉप माओवादी नेता अरिवंदजी की मौत हो गई है। अरविंदजी पर एक करोड़ रुपए का इनाम था। बता दें कि अरविंदजी बिहार और झारखंड में काफी सक्रिय था। पुलिस का कहना है कि हमें विश्वास है कि वह लातेहार जिले के जंगलों में मारा गया है। माना जाता है कि अरविंदजी की बुधवार सुबह बुद्धपाहर क्षेत्र में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। हालांकि इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है।
विज्ञापन


एडीजी ऑपरेशन और झारखंड पुलिस प्रवक्ता आरके मल्लिक ने कहा कि हमें सूचना मिली है कि अरविंदजी मारा गया है। इसके कुछ सबूत भी हमारे पास हैं हालांकि हम इस सूचना की पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन

बहुत पढ़ा लिखा और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स था अरविंदजी

माओवादी
पुलिस ने कहा कि 50 वर्षीय अरविंदजी और सीपीआई (माओवादी) विद्रोही समूह के अन्य शीर्ष नेताओं ने बुद्धपहर क्षेत्र में लंबे समय से शिविर लगाया हुआ था। पिछले एक साल से उसे पकड़ने के लिए ऑपरेशन चल रहा था। इसी कोशिश में पिछले साल जनवरी में 6 सीआरपीएफ के जवान सहित 2 असिस्टेंट कमांडर घायल भी हो गए थे। यह हादसा तब हुआ जब उस इलाके में सीआरपीएफ जवान जाने की कोशिश कर रहे थे, जहां वह छिपे हुए थे। लेकिन तभी माओवादियों ने ब्लास्ट कर दिया था। 

उन्होंने कहा कि अरविंदजी माओवादी (सीपीआई) ग्रुप को लीड करता था। वह बहुत पढ़ा लिखा और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स था। अरविंदजी की झारखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और बिहार पुलिस को तलाश थी। अरविंदजी पर लोगों को मारने और सिक्योरिटी फोर्स पर सबसे ज्यादा हमले के आरोप थे। बता दें कि 2016 में उनके करीबी बाल्केश्वर ऊर्फ संदीपदा ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। बाल्केश्वर अरविंदजी के बाद दूसरे नंबर का कमांडर था। इसके बाद माओवादियों को एक बड़ा झटका लगा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें