फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Blast: हजारीबाग के बड़ा बाजार टीओपी में जोरदार धमाका, तीन लोगों की मौत; अफरातफरी के बीच पहुंची पुलिस

Wed, 14 Jan 2026 06:01 PM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Hazaribagh Massive Blast: हजारीबाग के बड़ा बाजार टीओपी क्षेत्र में बाड़ी की सफाई के दौरान जोरदार धमाका हुआ। घटना में तीन लोगों की मौत की सूचना है, जिनमें एक महिला शामिल है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, पुलिस जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
हजारीबाग में धमाके के बाद जांच में जुटी पुलिस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार को बड़ा बाजार टीओपी क्षेत्र में एक जोरदार धमाका होने की खबर है। इस घटना में तीन लोगों की मौत की सूचना सामने आई है, जिनमें एक महिला शामिल बताई जा रही है। वहीं कई अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है।

विज्ञापन

 
बाड़ी की सफाई के दौरान हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग बाड़ी की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर अफरातफरी मच गई।

 

 
इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के लोग सहम गए और घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और स्थिति को नियंत्रण में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें