झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी को चिट्ठी लिखी है। सोरेने ने रांची ईडी के सहायक निदेशक को पत्र लिखकर एजेंसी के सामने पेश होने के लिए जारी किए गए समन को वापस लेने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने लोकपाल और सीबीआई को सभी जरूरी दस्तावेज और सूचनाएं उपलब्ध करा दी हैं। अगर ईडी को कोई जानकारी चाहिए तो वह इन एजेंसियों से दस्तावेज ले सकती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि ईडी ने जानबूझकर उन्हें 14 अगस्त को बुलाया था।