फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free Coaching: पीवीटीजी छात्रों को झारखंड सरकार की बड़ी सौगत, मुख्यमंत्री ने किया मुफ्त कोचिंग का उद्घाटन

Fri, 18 Aug 2023 06:37 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Free Coaching: झारखंड सरकार की ओर से पीवीटीजी स्टूडेंट्स के लिए बड़ी पहल की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण अनुसंधान संस्थान में पीवीटीजी छात्रों के लिए मुफ्त आवासीय कोचिंग का उद्घाटन किया। 
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : ट्विटर/हेमंत सोरेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Free Residential Coaching For PVTG Students: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण अनुसंधान संस्थान में पीवीटीजी उम्मीदवारों के लिए मुफ्त आवासीय कोचिंग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सोरेन ने गुरुवार को कहा कि राज्य की कुल 32 जनजातियों में से झारखंड की आठ जनजातियां विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) में सूचीबद्ध हैं। 

विज्ञापन

विलुप्त होने की कगार पर हैं पीवीटीजी

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह, यानी पीवीटीजी विलुप्त होने की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में उनकी रक्षा करना और रोजगार के अवसर प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "यह देश में अपनी तरह की पहली पहल है जहां पीवीटीजी के उत्थान के लिए ऐसी योजना शुरू की गई है।"

विज्ञापन

400 जनजातीय छात्रों ने किया था मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन

असुर, मालफरिया, सौर्य पहाड़िया, बिरजिया, कोरबा, बिरहोर और सबर सहित आठ जनजातियों के 400 से अधिक छात्रों ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन किया था। मुफ्त कोचिंग के लिए 156 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें