फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के पूर्व विधायक JMM में शामिल, लुईस मरांडी और कुणाल षाड़ंगी के नाम शामिल

Mon, 21 Oct 2024 11:09 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान 13 और 20 नवंबर को कराए जाने हैं। चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व भाजपा विधायकों ने सत्ताधारी दल- झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन
कुणाल षाड़ंगी और लुईस मरांडी (फाइल) - फोटो : फेसबुक / एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा के पूर्व विधायकों ने झामुमो का दामन थाम लिया है। JMM में शामिल होने वाले नेताओं में लुईस मरांडी और कुणाल षाड़ंगी के नाम शामिल हैं। बता दें कि 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान कराए जाने हैं। 13 और 20 नवंबर को वोटिंग के बाद 23 नवंबर को चुनाव नतीजों का एलान किया जाएगा। बता दें कि फिलहाल झारखंड में झामुमो-कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की गठबंधन सरकार है। पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं के साथ खुद सीएम हेमंत सोरेन ने तस्वीर अपने एक्स हैंडल पर शेयर की।
विज्ञापन


कई और नेता भी थाम चुके हैं झामुमो का दामन
पूर्व विधायकों के झामुमो में शामिल होने का ताजा घटनाक्रम तीन बार के भाजपा विधायक केदार हाजरा और आजसू पार्टी के उमाकांत रजक के झामुमो में शामिल होने के बमुश्किल दो दिन बाद ही सामने आया है। भाजपा के पूर्व प्रवक्ता और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा, 'हम आज झामुमो में शामिल हो गए।'

क्या हैं सियासी समीकरण
झामुमो में शामिल होने वाली पूर्व भाजपा विधायक लुईस मरांडी ने 2014 में दुमका से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 5,262 मतों के अंतर से हराया था। 2019 में सोरेन ने इस सीट से 13,188 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। हालांकि, उन्होंने अपनी सीट छोड़ दी और बरहेट निर्वाचन क्षेत्र से विधायकी बरकरार रखी। उनके भाई बसंत सोरेन ने उपचुनाव में झामुमो के गढ़ दुमका में मरांडी को 6,842 से अधिक मतों से हराया था।
विज्ञापन


भाजपा के उदासीन दृष्टिकोण से निराशा
षाड़ंगी ने भाजपा की झारखंड इकाई के प्रवक्ता के पद से हटने के करीब डेढ़ महीने बाद जुलाई में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले में विभिन्न संगठनात्मक और जन-उन्मुख मुद्दों का हवाला देते हुए भाजपा झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अपना इस्तीफा भेजा था। उन्होंने महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर करने के अपने प्रयासों के बावजूद पार्टी नेतृत्व के 'उदासीन दृष्टिकोण' पर भी निराशा व्यक्त की थी।

झारखंड की गठबंधन सरकार (47 विधायकों का समर्थन) में कितने दल शामिल हैं:
दल का नाम सीटों की संख्या
झामुमो 27
कांग्रेस 18
भाकपा माले 1
राजद 1

झारखंड विधानसभा में विपक्षी दलों का हाल:

दल का नाम सीटों की संख्या
भाजपा 24
आजसू 3
राकपा (अप) 1
निर्दलीय 2

झारखंड में भाजपा प्रमुख विपक्षी दल, कांग्रेस तीसरे नंबर पर
गौरतलब है कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल 27 विधायकों वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सबसे बड़ा दल है। 24 विधायकों के साथ भाजपा प्रमुख विपक्षी दल है। इसके अलावा 18 विधायकों वाली कांग्रेस संख्याबल के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। 81 विधायकों वाली विधानसभा में चार सीटें खाली हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें