झारखंड के एक मंत्री आलमगीर आलम पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप था। बृहस्पतिवार को मंत्री को रांची की एक पीएमएलए अदालत ने दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।
झारखंड के एक मंत्री आलमगीर आलम पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप था। बृहस्पतिवार को मंत्री को रांची की एक पीएमएलए अदालत ने दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।
विज्ञापन
झारखंड के संसदीय मामलों और ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में आलमगीर आलम कार्यरत हैं। पाकुड़ विधायक राज्य ग्रामीण विकास विभाग में अनियमितताओं और रिश्वतखोरी के आरोप के बाद उन पर ईडी की जांच चल रही है। बता दें कि इस मामले में मंत्री के निजी सचिव संजीव कुमार लाल और लाल के घरेलू सहायक जहांगी आलम को भी गिरफ्तार किया गया है।
झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को मनी लॉन्ड्रिंग में प्रवर्तन निदेशालय ने एजेंसी कार्यालय से 15 मई को गिरफ्तार किया था। इससे पहले मंत्री से दो दिन पूछताछ की गई थी। पीएमएलए अदालत ने 17 मई को आलम को छह दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद 22 मई को रिमांड पांच दिन के लिए बढ़ाई गई। 27 मई को तीन अन्य दिन के लिए रिमांड को बढ़ाया गया। आलम के वकील किशलय प्रसाद ने कहा कि 14 दिन की ईडी रिमांड पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
उनके लिए न्यायिक हिरासत की प्रार्थना की गई थी, वकील ने कहा कि मंत्री के स्वास्थय और उम्र को देखते हुए चिकित्सा सहायता के लिए भी प्रार्थना की। जिसे अदालत ने मंजूर कर दिया।