देश की आजादी के बाद 16 बार आम चुनाव हो चुके हैं। कई सरकारें आईं और गईं। कई मंत्रिमंडल बने और बिगड़े, लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं स्वतंत्र भारत के पहले मंत्रिमंडल के बारे में। 15 अगस्त 1947 को जवाहर लाल नेहरु देश के पहले प्रधानमंत्री बने और उनकी कैबिनेट में कौन-कौन से मंत्री थे आइए आपको बताते हैं....
जवाहर लाल नेहरु - प्रधानमंत्री
सरदार बल्लभ भाई पटेल - गृह मंत्री ,सूचना व प्रसारण मंत्री
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद - खाद्य एवं कृषि मंत्री
डॉ. अबुल कलाम आजाद - शिक्षा मंत्री
डॉ. जॉन मथाई - रेलवे एवं परिवहन मंत्री
सरदार बलदेव सिंह - रक्षा मंत्री
आर.के. शणमुखम शेट्टी - वित्त मंत्री
डॉ. बी आर अम्बेडकर - विधि मंत्री
जगजीवन राम - श्रम मंत्री
राजकुमारी अमृत कौर - स्वास्थ्य मंत्री
सी.एच. भाभा - वाणिज्य मंत्री
रफी अहमद किदवई - संचार मंत्री
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी - उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री
वी.एन. गाडगिल - कार्य, खनन एवं ऊर्जा