फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: ढाई साल की मासूम से किराएदार ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

Sat, 25 Aug 2018 08:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में एक ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने किराए पर रहने वाले आरोपी सलीम को धर लिया है। बच्ची को गंभीर हालत में जेके लोन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि मासूम को शुक्रवार देर रात किराए पर रहने वाला सलीम अपने कमरे में उठाकर ले गया और गलत हरकत करने लगा। इस दौरान बच्ची जोर-जोर से रोने लगी, तो सलीम ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। 

डॉक्टरों के अनुसार बच्ची काफी डरी-सहमी हुई है। इधर, पुलिस सलीम से पूछताछ कर रही है। बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी बच्ची के हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें