फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के खिलाफ माहौल बना रहा है नेशनल मीडिया: महबूबा मुफ्ती

Mon, 08 May 2017 02:22 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि राज्य के सभी युवा सेना पर पत्थर नहीं फेंकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ही लोग पत्थरबाजी करते हैं। इसलिए सारे युवाओं को बदनाम करना अच्छा नहीं है। सोमवार को पत्राकरों से बातचीत में महबूबा ने कहा, "J&K के सारे युवा अगर ऐसा करते तो हाल में हुई परीक्षाओं में इतने बच्चे पास न हुए होते।"
विज्ञापन


सीएम महबूबा मुफ्ती ने मीडिया खासकर टीवी डिबेट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरा नेशनल मीडिया से निवेदन है कि वे टीवी चैनल्स पर डिबेट के जरिए देश में जम्मू-कश्मीर के लोगों के खिलाफ नफरत भड़काने का काम न करें। I request national media to not show discussions on TV that spread hatred against people of J&K, in the country: Mehbooba Mufti, J&K CM pic.twitter.com/f9YMgXB87i — ANI (@ANI_news) May 8, 2017
विज्ञापन

Few ppl pelt stones, all youths of J&K don't do that; if all had done sloganeering, so many children haven't passed in recent exams: J&K CM pic.twitter.com/fvomUiB3GA — ANI (@ANI_news) May 8, 2017

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि कश्मीर को दलदल से पीएम मोदी ही निकाल सकते हैं।पीएम इस मसले में जो भी फैसला लेंगे पूरा देश उनके साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले जो सरकारें थी उनके भी पीएम पाकिस्तान जाना चाहते थे लेकिन उन्होंने जुर्रत नहीं की, पीएम मोदी लाहौर गए ये ताकत की निशानी है।

अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पिता और अटल बिहारी वाजपेयी ने घाटी में शांति प्रक्रिया की शुरूआत की। उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे और न ही वाजपेयी सरकार है। यूपीए सरकार सोचती थी कि घाटी के हालात सुधर रहे हैं लेकिन हालात दिन ब दिन बदतर होते जा रहे थे।
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें