फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक गिरा बम का गोला, धमाके से दहला भारत-पाक सीमा पर स्थित गांव

Sat, 18 Feb 2017 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,जयपुर
विज्ञापन
pak border - फोटो : file photo
विज्ञापन
भारत-पास सीमा पर स्थित जैसलमेर जिले के गांव मोहनगढ़ के नजदीक शनिवार को अचानक बम का गोला गिरा, जिससे तीन किलोमीटर में गूंजे धमाके ने सभी को दहला दिया। खेत में गिरे इस गोले से पांच फीट लम्बा व इतना ही चौड़ा गड्ढा बन गया। बताया जा रहा है कि गोला टेंक का था, जो चांधन फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहे युद्धाभ्यास के दौरान निशाना चूक गया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोले से जीरे की थोड़ी सी फसल खराब हुई है, लेकिन किसी और तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। गांववासियों में चर्चा है कि बड़ा हादसा टल गया। गांव में या गांव से सटे स्कूल में ये गोला गिरता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। धमाके से दीवारें तक में कम्पन हुआ। गांववासी और स्कूली बच्चे धमाके से सहम गए, वहीं कुछ भूकम्प समझकर घरों से बाहर निकल आए।

रक्षा प्रवक्ता मनीष ओझा के अनुसार आर्मी व वायुसेना ने अभी तक अधिकृत पुष्टी नहीं की गई है कि कोई निशाना चुका है। यह भी नहीं पता कि ये गोला किसका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें