फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरडी ने राष्ट्रपति से मांगी एएमयू वीसी के खिलाफ जांच की मंजूरी

Wed, 05 Oct 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
AMU GATE - फोटो : file foto
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राष्ट्रपति से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर के खिलाफ जांच की अनुमति मांगी है। वीसी जमीरुद्दीन शाह पर अनियमितता के आरोप हैं, लेकिन उन्होंने सभी आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि एएमयू के वीसी लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) जमीरूद्दीन शाह के खिलाफ मंत्रालय को वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितता की शिकायत मिली है। इसे राष्ट्रपति के पास भेज दिया गया है और उनसे मामले की जांच कराने के लिए अनुमति मांगी गई है।

शाह की नियुक्ति 2012 में यूपीए सरकार ने की थी। उनका कार्यकाल अगले साल समाप्त हो रहा है। मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि एक अन्य मामले में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वीसी के खिलाफ भी अनियमितता की शिकायत मिली है।
विज्ञापन


इस मामले में भी जांच के लिए राष्ट्रपति की अनुमति मांगी गई है। इस बीच, शाह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत करार दिया है। उन्होंने कहा है कि वह किसी भी तरह की जांच का सामना करने को तैयार हैं। शाह ने कहा है कि उनके ऊपर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितता के आरोप निहित स्वार्थ के तहत उनकी छवि खराब करने के लिए लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें