नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री टी.आर.जेलियांग को वर्तमान राज्य सरकार ने अपने वित्त सलाहकार के रूप में शनिवार को नियुक्त किया है। आधिकारिक तौर पर जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, जेलियांग को राज्यपाल पी.बी. आचार्या द्वारा नियुक्त किया गया है। उन्हें वेतन,भत्तें और एक कैबिनेट मंत्री को प्राप्त होने वाली अन्य सभी सुविधाएं मिलेंगी।
गौरतलब है कि जेलियांग बीती 19 फरवरी को मुख्यंत्री पद से अपना इस्तीफा दे चुके हैं। यह इस्तीफा उन्होने, संयुक्त समन्वय कमेटी और नागालैंड जनजातीय एक्शन कमेटी की मांग के चलते दिया था। बता दें कि यह दोनों कमेटी नागालैंड में आये दिन घट रही महिला संबंधी घटनाएं और महिलाओं को शहरी निकाय चुनाओं में 33 फीसद आरक्षण दिए जाने की मांग कर रही थी।