27 अगस्त को अपने मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर संकल्प की बात की थी। उन्होंने कहा था कि सभी शिक्षक बदलाव का संकल्प लें। पीएम मोदी की बात का असर यूपी के एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों पर बखूबी देखने को मिल रहा है।
यूपी के फतेहपुर ज़िले के अमौली ब्लॉक के परसेढ़ा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में करीब 115 बच्चे हैं। दूसरे प्राथमिक विद्यालयों की अपेक्षा यहां के शिक्षक बच्चों को आधुनिक शैली में पढ़ा रहे हैं। इन बच्चों के गले में टंगे आई कार्ड किसी निजी विद्यालय के बच्चों के होने का अहसास कराते हैं। यह आई कार्ड उपलब्ध कराये हैं यहां के सहायक शिक्षक हरेंद्र शंकर ने।