फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar election 2020: सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम ने स्थानीय प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की

Wed, 30 Sep 2020 11:01 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
समीक्षा बैठक के बाद जानकारी देते मुख्य निर्वाचन आयुक्त - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में भारतीय चुनाव आयोग की टीम ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बुधवार को पटना में स्थानीय प्रशासन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। भारत निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

 
वहीं, चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। चुनाव आयोग ने आबकारी आयुक्त कार्तिकेय धनजी को उनके पद से हटा दिया है। चुनाव आयोग ने समीक्षा के दौरान पाया कि आबकारी आयुक्त की तरफ से चुनाव के लिए पूरी तैयारी नहीं की है। साथ ही साथ आयुक्त प्रभावी कार्य योजना को चुनाव आयोग के सामने सही ढंग से प्रस्तुत नहीं कर पाए। 

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा अपनी टीम के साथ मंगलवार शाम तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे थे। वे यहां चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना संकट के बीच चुनाव आयोग ने 25 सितंबर को बिहार विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा की थी। बिहार में 28 अक्तूबर को प्रथम चरण, तीन नवंबर को दूसरे चरण और सात नवंबर को तीसरे चरण के लिए मतदान होना है। वहीं, चुनाव नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को होगी। कोरोना काल में खास बदलाव यह किया गया है कि मतदान के लिए एक घंटे का वक्त बढ़ाया गया है। इस बार मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। यह बदलाव नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें