फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में चली तेज धूल भरी आंधी, वायु गुणवत्ता में आई गंभीर गिरावट

Mon, 25 Jun 2018 05:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
धूल भरी आंधी
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार शाम को अचानक तेज धूल भरी आंधी चलने की वजह से एक और जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई तो वहीं कई लोगों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की। बता दें कि इससे पहले दिल्ली और आस-पास के शहर पूरे दिन तेज धूप और गर्मी से परेशान रहे। 

विज्ञापन


अचानक आई इस आंधी की वजह से लोग खुद को धूल के चैंबर में कैद महसूस करने लगे। सतह बेहद गर्म होने और तेज हवाओं के साथ उड़ती धूल ने वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को भी गंभीर स्तर पर पहुंचा दिया। 

वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि सप्ताह के अंत में मानसून फिर से सक्रिय हुआ है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। आईएमडी के अतिरिक्त निदेशक जनरल मृत्युंजय मोहपात्रा ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में 27 जून से मानसून से पहले आंधी-तूफान और बिजली गरजने की स्थितियां बन रही हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 29 जून को मानसून आने की संभावनाएं हैं। यह दिल्ली में मानसून की शुरुआत के लिए सामान्य तारीख है। दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य निर्धारित तारीख से तीन दिन पहले 29 मई को ही पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें