फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई हुआ कंगाल, जासूसों को देने के लिए नहीं जुटा पा रहा पैसे

Fri, 03 Mar 2017 10:36 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : BBC
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान करते हुए कहा था कि इस फैसले के बाद भारत के खिलाफ होने वाली आतंकी गतिविधियों पर काफी हद तक लगाम लगेगी और इसका सीधा असर पाकिस्तान में बैठ भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले लोगों पर होगा। प्रधानमंत्री की बात काफी हद तक सही साबित होती नजर आ रही है।
विज्ञापन


पश्चिमी राजस्थान में हाल में पकड़े गए आईएसआई के जासूसों ने मोदी के इस दावे की हकीकत बयां की है। बाड़मेर एवं जैसलमेर जिले से पकड़े गए दो पाक जासूसों ने राजस्थान पुलिस को बताया कि पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के उच्चाधिकारी भारत में जासूसी मिशन के लिए नए भारतीय नोट उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। 

इससे  पाक जासूस दाने दाने को मोहताज हो गए हैं और वे पैसे नहीं मिलने से पाकिस्तान लौट रहे हैं। ऐसी ही कोशिश कर रहे एक जासूस को हाल में जैसलमेर पुलिस ने जैसलमेर रेलवे स्टेशन से धर दबोचा।
विज्ञापन


पूछताछ करने के लिए जयपुर लाया गया जहां उसने बताया कि वो काफी समय से बॉर्डर से सटे इलाकों में भारतीय सेना के मूवमेंट पर नजर रख रहा था और सेना से जुड़ी तमाम जानकारियां आईएसआई को मुहैया करा रहा था।

गिरफ्तार जासूस ने यह भी बताया कि पाकिस्तान से उसे काफी समय से भारतीय मुद्रा मुहैया नहीं हो पा रही थी और आईएसआई के उच्चाधिकारियों ने तो हाथ तक खड़े कर दिए थे। ऐसे में एक बार तो उसकी अधिकारियों से इस मामले को लेकर बहस तक हो चुकी थी। जिसके बाद वो हताश होकर पाकिस्तान लौट रहा था।
विज्ञापन

10 से 15 हजार तक की पगार पर रखे जाते हैं जासूस

जासूस के अनुसार आईएसआई भारतीय सेना पर निगरानी रखने के लिए जासूसोंं को एक मिशन के तकरीबन 10 से 15 हजार रूपए का भुगतान करती है। उसने बताया कि भारत में नोटबन्दी से पहले आईएसआई के उच्चाधिकारियों ने इन जासूसों से अपना नेटवर्क फैलाने को कहा था।

नए लड़कों की भर्ती करने के फरमान जारी कर दिए थे लेकिन, भारत में नवंबर में नोटबंदी के बाद से इन जासूसों को भारतीय मुद्रा उपलब्ध कराने वाले प्रबंधकों ने पैसे की कमी होने का हवाला देते हुए कुछ मिशन को बंद करने के लिए कह दिया। नई भर्तियों पर रोक तक लगा दी।

गौरतलब है कि पिछले एक साल में राजस्थान पुलिस ने पाकिस्तानी सीमा से सटे इलाकों से काफी पाक जासूसों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ के बाद आईएसआई के नेटवर्क और गतिविधियों के बारे में काफी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें