फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननद-भाभी बना रही थीं समलैंगिक संबंध बनाने का दबाव, युवती ने दी जान

Mon, 02 May 2016 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्वालियर
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक स्कूल में अकाउंटेंट पद पर तैनात युवती के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं शुभा और सीमा श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार महिलाएं आपस में ननद-भाभी हैं और युवती के आत्महत्या करने के बाद से ही फरार थीं। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों महिलाएं गांव बहोड़ापुर में अपनी बहन के यहां है।

इसके बाद पुलिस ने सीमा श्रीवास्तव और उसकी ननद शुभा को गिरफ्तार कर लिया। आत्महत्या करने से कुछ दिन पहले युवती ने फेसबुक पर अपना दर्द बयान किया था।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर डाला था सुसाइड नोट

बता दें, एक स्कूल में अकाउंटेंट पद पर कार्य करने वाली मुंबई निवासी सविता राणे ने इनकी प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। वह इनके मकान में किराए पर रहती थी।

गत 17 अप्रैल को उसने सोशल मीडिया पर एक सुइसाइड नोट डाला था, जिसमें उसने इन पर समलैंगिक संबंधों के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था।

उस समय उसके परिचितों और मुरार पुलिस ने सविता को समझा बुझाकर आत्महत्या करने से रोक लिया था। अगले दिन उसने रेलवे स्टेशन पर स्थित होटल एम्बीयंस के कमरा नंबर 109 में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें