फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: पति के साथ किराए का मकान तलाश रही महिला से गैंगरेप

Tue, 01 Nov 2016 09:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
मुंबई के अंबोली इलाके में किराये का मकान तलाश रही एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात की है। पुलिस ने आठ आरोपियों में से 7 को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 4 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

  Mumbai: 7 people who were arrested for allegedly raping a woman in Shamnagar have been sent to police remand till November 4 — ANI (@ANI_news) November 1, 2016 पुलिस के मुताबिक 28 साल की पीड़िता अपने पति के साथ इलाके में किराये का मकान देखने आई थी,रात में वह अंधेरी पश्चिम के शामनगर में ही एक महिला के घर रुक गई थी। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों में तीन लोग उसके पति को घर से बाहर ले गए, जबकि चार लोग वहीं रुक गए और उसके साथ गैंगरेप किया। महिला को मेडिकल जांच कराने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई। आरोपियों में से एक का आपराधिक रिकॉर्ड भी बताया जाता है।

मुंबई पुलिस के पीआरओ डीसीपी अशोक दूधे ने बताया, ” घटना के बाद महिला और उसके पति ने अंबोली थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें से एक का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत में कहा कि आरोपी कुछ दिनों से उसका पीछा भी कर रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें