फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी को इसलिए मार डाला, वो ज्यादा पढ़ी-लिखी थी

Mon, 01 May 2017 03:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
पत्नी का ज्यादा पढ़ा-लिखा होना बर्दाश्त नहीं कर पाए युवक ने पत्नी की जान ले ली। आरोप है कि पहले कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर मारने की कोशिश की। बच जाने का अनुमान लगा तो गला दबा दिया। युवती के घर वालों ने दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोपी व उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


मामला निचलौल थाना क्षेत्र के कोहड़वल गांव का है। यहां रहने वाले विनोद यादव की शादी सिंदुरियां गांव के कपिल देव यादव की बेटी उमा (22) से वर्ष 2012 में हुई थी। इसी महीने 19 अप्रैल को गौना हुआ तो उमा पहली बार ससुराल पहुंची। आसपास के लोगों का कहना है कि पहले दिन से ही पति-पत्नी में अनबन की बात सामने आने लगी। बाहरी लोगों से बातचीत में हाईस्कूल की शिक्षा तक सीमित विनोद ने राजनीति शास्त्र से एमए कर रही उमा की ज्यादा पढ़ाई पर चिंता जताई थी।

नजदीकी लोगों का मानना है कि बीवी की ज्यादा पढ़ाई से वह हीन भावना का शिकार होने लगा था। इसके चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर नोकझोंक होती थी। आरोप है कि विनोद ने शनिवार की रात उमा को कोल्ड ड्रिंक में जहर दिया और बाद में गला दबाकर जान ले ली। उमा के चाचा घनश्याम का कहना है कि ससुराल वालों ने शनिवार की रात उमा के बीमार होने और रविवार में मौत हो जाने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


इससे पहले उमा की गौने की विदाई के अगले दिन 20 अप्रैल को वह जरूरी शगुन लेकर जब बेटी की ससुराल गए तो दहेज में बाइक और पचास हजार नकदी मांगी गई थी। निचलौल के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि उमा के पति विनोद यादव और ससुर बाबूराम को दहेज हत्या के केस में गिरफ्तार कर लिया है। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें