फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को आई कॉल से नाराज पत्नी ने खून से रंगे हाथ, खुद को लगाई आग

Mon, 13 Feb 2017 02:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पति के फोन पर एक कॉल आने से पत्नी इतना नाराज हुई कि उसने पति को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं महिला ने पति की हत्या के बाद खुद को भी खत्म कर दिया। घटना हैदराबाद की है जहां पति बरलापल्ली जंगया को पत्नी ने तेल छिड़कर आग लगा दी। इसके बाद वो बाहर भागी और खुद को भी आग लगा ली।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पति और पत्नी एक निर्माणाधीन इमारत में काम करते थे। लेकिन दोनों के बीच में अक्सर झगड़े हुआ करते थे। मीडियो खबरों के मुताबिक पत्नी सावित्री का बरलापल्ली पर शक करने के कारण झगड़ा हुआ करता था। वारदात के दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन इस बार खौफनाक खूनी मंजर दस्तक देने की ठान चुका था।

सोते हुए पति पर तेल छिड़का और फिर...

हत्या
घटना के दिन  एक अंजान कॉल आने पर बरलापल्ली फोन उठाकर बात करने के लिए बाहर चला गया। जब वो लौटा तो सावित्री उससे सवाल पूछने लगी कि किसका कॉल था। बरलापल्ली ने सावित्री को ये बतानाजरूरी नहीं समझा, जिसका अंजाम ये हुआ कि पत्नी ने उसे खत्म करने का फैसला कर लिया।

जब बरलापल्ली सो गया तो सावित्री ने उसके ऊपर तेल छिड़कना शुरू कर दिया और देरी न करते हुए पति को आग लगा दी और वहां से फरार हो गई। इसके बाद जब उसे लगा कि पति मर चुका होगा तो उसने खुद को भी आग लगा दी। 
दरअसल, सावित्री ने पति ने नशे में होने का फायदा उठाया था।
विज्ञापन

दोनों की पहले हो चुकी है दो-दो शादियां

- फोटो : DEMO Pics
डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक बरलापल्ली के साथ-साथ सावित्री की पहले दो शादियां हो चुकी थी। सावित्री को दूसरे पति से एक 17 साल की बेटी थी और उसने तीन महीने पहले ही बेटे को जन्म दिया था। दोनों की शादी को अभी एक साल ही हुआ था, लेकिन शराब और शक के चलते दोनों एक-दूसरे से झगड़े करते रहते थे।

सावित्री ने जिस दौरान बरलापल्ली का कत्ल किया उस वक्त अपनी 17 साल की बेटी को कमरे में बंद कर दिया था। दोनों को अस्पताल में दाखिल करने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि दोनों 90 फीसदी झुलस चुके थे और हालत नाजुक होने की वजह से दोनों को बचाया नहीं जा सका। दोनों की लाशों को पोस्टमाटर्म के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें