छत्तीसगढ़ में नशे में टल्ली हुए एक शिक्षक ने स्कूल में जमकर धमाल मचाया। जब वह लूंगी डांस करने लगा तो दहशत में छात्राएं अन्य कमरों में भाग निकलीं। शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक घटना, छत्तीसगढ़ के कांकेर इलाके की है। बीते दिन हाईस्कूल विष्णुपुर में एक शिक्षक नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंच गया और स्कूल परिसर में गाना गाकर नाचने लगा। उसे लग रह था कि ऐसा करने से सबकी नाराजगी दूर हो जाएगी। वहीं छात्राएं डरकर अन्य कमरों के अंदर चली गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर महिला सरपंच के पति रतन हालदार, वासुदेव आदि ने किसी तरह शिक्षक को पकड़कर बाइक में बिठाया और पखांजूर कार्यालय ले आया। तहसीलदार अश्वन कुमार कुसाम ने बताया कि पहले मामले की जांच होगी, उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। पहले भी इस शिक्षक की शिकायत मिल चुकी है और भी कोई शिक्षक नशे में पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।