फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में टॉयलेट के पानी से सूप बनाकर परोसा, यात्रियों ने किया हंगामा

Mon, 16 May 2016 12:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
रेलगाड़ियों में जहां मिलने वाले खाने की स्वच्छता और गुणवत्ता को लेकर बात की जा रही हैं वहीं दूरंतो एक्सप्रेस से चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
विज्ञापन


एर्नाकुलम से मुंबई जा रही दूरंतो ट्रेन के यात्रियों ने उस वक्त बवाल खड़ा कर दिया जब एक यात्री ने स्टेशन मास्टर से शिकायत कर कहा कि ट्रेन में परोसा गया टोमैटो शूप टॉयलेट के पानी से तैयार किया गया था। एक यात्री ने केरल के कोझीकोडे स्टेशन में रविवार को शिकायत दी थी।

इसके बाद गुस्साए लोगों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया और 15 मिनट तक ट्रेन को रोके रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के शौचालय से एक कैंटीन कर्मचारी को यात्रियों ने पानी लेते हुए देखा था।

कर्मचारी ने शौचालय के नल से टोमैटो शूप में पानी मिलाते दिखा था जिसके बाद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें