फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूटर ने छात्रा के साथ कार में की छेड़छाड़, विरोध करने पर दी ये खौफनाक सजा

Sat, 05 Aug 2017 08:10 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
दिल्ली के प्रीत विहार के एक निजी कोचिंग सेंटर में केमिस्ट्री पढ़ाने वाले ट्यूटर पर 12वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने का आरोप लगा है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी पढ़ाने के बहाने अपनी कार में बिठाकर वैशाली ले गया। यहां उसने सूनसान जगह कार रोककर वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


छात्रा किसी तरह कार से उतरी और घर पहुंच गई। पीड़िता और परिजन प्रीत विहार थाने पहुंचे। छात्रा की शिकायत पर आरोपी ट्यूटर विनायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर विनायक ने खुद पर लगे आरोपों को झूठा करार दिया है। उसका कहना है कि फीस को लेकर छात्रा ने आरोप लगाए हैं। 

पुलिस के मुताबिक छात्रा परिवार के साथ खिचड़ीपुर इलाके में रहती है। वह पूर्वी दिल्ली के एक पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। साइंस स्टूडेंट होने के कारण वह कोचिंग के लिए प्रीत विहार के एक निजी संस्थान में आती है। इसी संस्थान में आरोपी विनायक केमिस्ट्री पढ़ाता है। शुक्रवार को सपना क्लास करने आई थी। 
विज्ञापन


कोचिंग के बाद आरोपी विनायक ने छात्रा को पढ़ाई का झांसा देकर कार में बिठा लिया। आरोपी उसे बहाने से वैशाली इलाके में ले आया। यहां आरोपी ने सूनसान जगह कार रोककर छात्रा के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। किसी तरह छात्रा ने खुद को छुड़ाया और किसी से कुछ नहीं बताने की बात कहकर विनायक से उसे छोड़ने के लिए कहा। 

विनायक ने उसे छोड़ दिया। छात्रा किसी तरह सीधे घर पहुंची और उसने परिजनों को सारी बात बताई। परिजन उसे लेकर सीधे थाने पहुंचे। छानबीन के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें