फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कंपनियों ने सरकार को लगाया 78 लाख का चूना

Sat, 19 Mar 2016 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
गोरखपुर में फर्जी कंपनियां खोलकर टीडीएस में कटौती करने के साथ ही रिफंड के नाम पर 78 लाख रुपये की जालसाजी का मामला प्रकाश में आया है। छानबीन में धांधली की जानकारी होने पर आयकर अधिकारी ने कंपनी के खिलाफ कैंट थाने में साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी अधिकारियों को देने के साथ ही आयकर विभाग अपने स्तर से भी इसकी जांच कर रहा है।

खलीलाबाद की कंपनी यूनिवर्स प्राइड मार्कफेड प्राइवेट लिमिटेड, अपर इंडिया शुगर एंड कंपनी और राजेंद्र सिंह चड्ढा एचयूएफ तमकुहीराज के नाम तीन कंपनी खोली गई थी।
विज्ञापन

मैनजरों के‌ खिलाफ एपआईआर दर्ज

वर्ष 2012 से 2015 तक इन कंपनियों ने अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों का टीडीएस काटने की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को देकर करीब 78 लाख रुपये रिफंड क्लेम किया था। जिन लोगों ने रिफंड क्लेम किया उसमें से अधिकांश लोगों ने ले भी लिया।

छानबीन में तीनों कंपनियों के फर्जी होने की जानकारी मिलने पर आयकर अधिकारी (टीडीएस) एएम भटनागर ने मामले की छानबीन शुरू की। पत्राचार करने पर कंपनी की ओर से कोई जवाब न मिलने पर अधिकारियों ने भौतिक सत्यापन किया तो कंपनी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। आयकर विभाग में तीनों कंपनियों का जो पैन और टीन नंबर दर्ज हुआ था, जांच में वह भी फर्जी मिला। तीनों कंपनियां रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी के यहां रजिस्टर्ड भी नहीं हैं।

16 मार्च को आयकर अधिकारी एएम भटनागर कैंट थाने में यूनिवर्स प्राइड के मैनेजर अकाउंट विनोद शाह, अपर इंडिया शुगर के मैनेजर अकाउंट अभिमन्यु त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह चड्ढा के संजीव यादव पर साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज कराया। कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें