फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े चुराने की ऐसी मिली खौफनाक सजा, जान ही चली गई

Tue, 12 Sep 2017 04:11 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने वर्कशॉप से कपड़े और फोन चुराया था। पुलिस पकड़ती तो कुछ दिन जेल होती, लेकिन मौके पर ही लोगों ने उसे खौफनाक सजा दे डाली। एक चोर को कपड़े और मोबाइल फोन चुराने के लिए चार लोगों ने बिजली के खंभे से बांधकर तब तक पीटा, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। पीटने वालों लोगों को पुलिस के गिरफ्तार कर लिया है। घटना मुंबई के भायंदर ईस्ट की है। 
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे की खबर के अनुसार चोर सोमवार शाम करीब 6.30 बजे भायंदर स्थित एक वर्कशॉप पर पहुंचा, जहां उसने कपड़े और फोन चुराने की कोशिश की। चोरी के दौरान वर्कशॉप में मौजूद एक व्यक्ति ने उसको देख लिया। कुछ ही देर में कुछ लोगों ने मिलकर चोर को पकड़ लिया और मैराज बेकरी के सामने बिजली के खंभे से बंधा और बांस के डंडे और पत्थरों के तब तक मारा जबतक वह मर नहीं गया। 

चोर के मर जाने के बाद आरोपी उसे मृतक हलात में ही वहीं फुटपाथ पर छोड़कर भाग गए। जब इस घटना के जानकारी नवघर पुलिस को मिली तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चोर को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसके मृतक घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी कैमरा के फोटेज निकाले जिसमें चार आरोपियों की पहचान हो गई। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया और उनपर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी भाजी गली में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें