फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड न होने पर टीचर ने बेरहमी से पिटा, छात्र अस्पताल में भर्ती

Fri, 29 Sep 2017 11:23 AM IST
amarujala.com- presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार पहचान कार्ड नहीं होने पर एक छात्र की बुरी तरह से पिटाई करने वाले टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीचर की यह करतूत CCTV कैमरे में कैद हुई थी। जिसके बाद छात्र के परिजन की शिकायत के बाद आरोपी टीचर को पकड़ा गया है।
विज्ञापन


मामला मुंबई के घाटकोपर इलाके का है, जहां  एक स्कूल में 16 साल के एक छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। बच्चे को स्कूल टीचर ने सिर्फ इसलिए पिटा क्योंकि उसके पास आधार कार्ड नहीं था।

चोट वाली जगह पर ही मारा

घटना ऑक्सफोर्ड इंग्लिश हाई स्कूल की है। आरोपी टीचर का नाम श्याम बहादुर विश्वकर्मा है। श्याम पर आरोप है कि, उसने नौवीं क्लास में पढ़ने वाले सुहैल अंसारी नामक छात्र को छड़ी से बुरी तरह से पीटा।

टीचर ने सभी स्टूडेंट्स से आधार कार्ड लाने के लिए कहा था, लेकिन सुहैल आधार कार्ड नहीं लाया था। इसमें उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। आरोपी टीचर ने सुहैल को उसी मारा जहां कुछ दिनों पहले उसे चोट आई थी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पिटाई

cctv_mumbai
आरोपी टीचर बच्चे की पिटाई से इनकार कर रहा है लेकिन सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखता है कि वह डंडे से बच्चे के हाथ और सिर पर मार रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल मैनेजमेंट ने भी आरोपी टीचर को हटाने का फैसला लिया है। 

पीड़ित के भाई शोएब अंसारी के मुताबिक, तीन महीने पहले सिर में चोट लगने के बाद सुहैल का ऑपरेशन हुआ था। धीरे-धीरे उसकी कंडीशन में सुधार हो रहा था। अब फिर एक बार उसके सिर में चोट लग गई है, जिसके बाद हम उसके हाल को लेकर चिंतित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें